दोस्तों, आज के इस पोस्ट में मैं आपको youtube thumbnail kaise banaye इसके बारे में बताने वाला हूं। यदि आप एक यूट्यूबर हैं या यूट्यूब चैनल स्टार्ट करने वाले है, तो आपको एक समस्या होगी कि thumbnail kaise banaye, तो आपकी इसी समस्या का समाधान बताने वाला हूं और आपको सिखाऊंगा कि आप अपने यूट्यूब वीडियो के लिए आकर्षक थंबनेल कैसे बना सकते हैं।
थंबनेल एक प्रकार की इमेज होती है जिसको यूट्यूब वीडियो के पोस्टर के रूप में इस्तेमाल करते है। इससे यह पता चलता है कि आपके वीडियो के अंदर क्या कंटेंट होने वाला है।
यूट्यूब थंबनेल का साइज 1280 × 720 बनाना चाहिए और थंबनेल को JPG , JPEG या PNG फॉर्मेट में होना चाहिए।
आपको बता दें कि जितना महत्वपूर्ण आपके वीडियो का कंटेंट है उतना ही महत्वपूर्ण आपके वीडियो का थंबनेल है। यदि आपके वीडियो का थंबनेल देखने में आकर्षक होगा तो आपका यूट्यूब वीडियो ज्यादा लोग देखना चाहेंगे, जिससे आपको व्यूज मिलेंगे और आपका यूट्यूब चैनल को ग्रो होने में मदद मिलेगी।
दोस्तों, यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए बहुत से ऐसे फ्री ऐप्स और वेबसाइट हैं, जहां आप बहुत ही आसानी से एक बेहतरीन थंबनेल बना सकते हैं। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि यूट्यूब वीडियो के लिए एक अच्छा थंबनेल कैसे बनाएं।

Youtube thumbnail kaise banaye canva se
दोस्तों, यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए सबसे बढ़िया टूल Canva हैं। इससे आप प्रोफेशनल थंबनेल बना सकते हैं। ये टूल फ्री भी है और paid भी है लेकिन इसे आप बिलकुल फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए थंबनेल बनाना प्रारंभ करते हैं।
- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से Canva एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लेना है। उसके बाद आपको एप्लीकेशन को ओपन करके Gmail ID से अकाउंट बना लेना है।
- उसके बाद आप Canva के होम पेज पर आ जाएंगे, आपको नीचे बीच में ” + ” का बटन दिखेगा, वहां आपको क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको वहां बहुत तरह के डिजाइन बनाने के लिए देखने को मिलेगा, आपको नीचे स्क्रॉल करके ” YouTube Thumbnail ” पर क्लिक करना है। वहां आपको ढेर सारे टेम्पलेट देखना को मिल जाएंगे, जिसको आप एडिट करके थंबनेल बना सकते हैं।

- इसके अलावा आप होम पेज में नीचे स्क्रॉल करेगें तो आपको ” YouTube Thumbnails ” का ऑप्शन मिलेगा, वहां आप ” See All ” पर क्लिक करेंगे तो आपको बहुत सारे टेम्पलेट मिल जायेंगे, जिसको आप अपने हिसाब से चुन कर एडिट कर सकते हैं।

दोस्तों इसके अलावा आप नीचे दिए गए वीडियो को देखकर भी आप यूट्यूब थंबनेल बना सकते हैं।
Youtube thumbnail kaise banaye pixellab se
यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए एक और सबसे बढ़िया ऐप Pixellab है। इसमें आप अपने हिसाब से कस्टमाइज करके एक प्रोफेशनल थंबनेल बना सकते हैं। ये एप्लीकेशन बिलकुल फ्री है इसके लिए आपको कोई पैसे देने की जरूरत नहीं है। तो चलिए इसमें भी थंबनेल बनाना सीखते हैं।
- सबसे पहले आपको इस एप्लीकेशन को भी आपको गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करके ओपन कर लेना है।
- ओपन करने के बाद आपको होम पेज के ऊपर दाहिने तरफ थ्री डॉट दिखाई देगा आपको वहां क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको ” image size ” पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आप या तो खुद से इमेज साइज लिख सकते है या तो फिर आप बॉक्स में क्लिक करके ” YouTube thumbnail ” पर क्लिक करके थंबनेल बना सकते हैं।

- इसमें आपको कई प्रकार के फिचर्स जैसे : एलिमेंट्स , टेक्स्ट फॉण्ट , कलर और बैकग्राउंड पिक्चर मिलते हैं, जिससे आप एक प्रोफेशनल थंबनेल बना सकते हैं।
इसके अलावा आप नीचे दिए गए इस वीडियो को देखकर भी आप यूट्यूब थंबनेल बना सकते हैं।
दोस्तों, यूट्यूब थंबनेल बनाने के लिए canva और pixellab के अलावा और भी कई टूल्स है जिनसे आप थंबनेल बना सकते हो, लेकिन ये दोनों से टूल्स काफी बेहतरीन है और इनको यूज करना बहुत ही आसान है।
Youtube thumbnail size क्या रखें?
दोस्तों, आपके यूट्यूब थंबनेल का साइज 1280 पिक्सल (चौड़ाई) और 720 पिक्सल (लंबाई) यानी कि 1280 × 720 होना चाहिए। आपको अपने थंबनेल को JPG , JPEG या PNG फॉर्मेट में बना सकते है। आपके कस्टम थंबनेल का साइज 2MB से ज्यादा नहीं रखना है और आपके थंबनेल का आस्पेक्ट रेशियो 16:9 होना चाहिए।
यूट्यूब में थंबनेल लगाने के फायदे
- यदि आप यूट्यूब के वीडियो में थंबनेल लगाते हैं तो इससे आपकी वीडियो का CTR बढ़ जायेगा।
- यदि आप एक अच्छा थंबनेल बनाते हैं तो लोग आपकी विडियोज को क्लिक करके देखना चाहेंगे, जिससे व्यूज बढ़ जाएंगे।
- एक अच्छा थंबनेल आपके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स को बढ़ा सकता है।
- लोग आपके थंबनेल को देखकर पता लगा लेते है कि इस वीडियो में क्या होने वाला है, इससे लोगों का उस वीडियो के प्रति लगाव हो जाता है।
अब तो आप थंबनेल बनाना सीख ही गए होंगे, इस पोस्ट के माध्यम से मैंने आप सभी को अपने तरफ़ से अच्छे से समझाने की पूरी कोशिश की है, ताकि आप एक बेहतरीन थंबनेल बना सकें।
आपको ये जानकारी कैसे लगी हमें कमेंट में जरूर बताएं और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
अन्य पोस्ट पढ़े :
Google Pay Account Kaise Banaye : गूगल पे अकाउंट कैसे बनाएं?
Persentage kaise nikale : प्रतिशत निकालने का फॉर्मूला
FAQ
सबसे अच्छा थंबनेल बनाने वाला ऐप कौन सा है?
Canva, Pixellab, PicsArt और Visme
थंबनेल का मतलब क्या होता है?
थंबनेल एक प्रकार की इमेज होती है जिसको यूट्यूब वीडियो के पोस्टर के रूप में इस्तेमाल करते है।
मेरा यूट्यूब थंबनेल किस साइज का होना चाहिए?
1280 × 720