birthday invitation card kaise banaye : दोस्तों आज के इस पोस्ट में मैं आपको बर्थडे इनविटेशन कार्ड कैसे बनाएं, इसके बारे में बताने वाला हूं। दोस्तों बर्थडे पार्टी बच्चों और बड़ों दोनों के लिए मस्ती और खुशी का समय होता है और लोगों को इनविटेशन भेजना बर्थडे पार्टी की तैयारी करने का एक महत्वपूर्ण भाग है, क्योंकि लोगों को इनविटेशन देने से वो किसी भी पार्टी में आने के लिए मजबूर हो जाते हैं |
ऐसे में आप सब भी तो अपना बर्थडे जरूर मानते होंगे और बर्थडे में अपने रिश्तेदारों और मेहमानों को तो जरूर बुलाते होंगे, इसके लिए इनविटेशन कार्ड बनाना पड़ता है, जिससे आपको पैसे लगते होंगे और इनविटेशन कार्ड खुद जाकर देना पड़ता है, जिससे समय बर्बाद होता है।
लेकिन अब इसके लिए आपको चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से खुद ही बिना किसी को पैसे दिए एक सुंदर सा इनविटेशन कार्ड बना सकते है।
इससे आपको दो फायदे होंगे, पहला ये की आपको कहीं भी इनविटेशन कार्ड बनाने जाने की जरूरत नहीं है और दूसरा ये की आप इनविटेशन कार्ड को व्हाट्सएप, फेसबुक या किसी अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से अपने रिश्तेदारों को भेज सकते हैं, इससे आपका समय बचेगा।

Birthday invitation card kaise banaye
दोस्तों, आज मैं आपको एक ऐसा तरीका बताने वाला हूं कि आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ही घर बैठे बर्थडे इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं और ये इनविटेशन कार्ड अपने रिश्तेदारों को ऑनलाइन भेज सकते हैं।
आज के समय में आपको इंटरनेट पर कई सारे ऐप्स और सॉफ्टवेयर मिल जाएंगे, जिससे आप इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं। लेकिन आज मैं आपको Canva की मदद से इनविटेशन कार्ड बनाना सिखाऊंगा, जिससे आप सुंदर सा इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं।
बर्थडे इनविटेशन कार्ड बनाएं Canva की मदद से
दोस्तों, Canva बहुत ही अच्छा फ़ोटो एडिटिंग टूल है जिसकी मदद से आप यूट्यूब थंबनेल, फेसबुक पोस्ट, इंस्टाग्राम पोस्ट, इनविटेशन कार्ड और कई अन्य तरह के फोटोज बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे Canva की मदद से इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं।
- आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में Canva एप्लीकेशन डाउनलोड कर लेना है और यदि आप कंप्यूटर यूज करते है तो आपको क्रोम ब्राउज़र में Canva टूल सर्च करके यूज करना है।
- सबसे पहले आपको Canva ऐप को ओपन कर लेना है, उसके बाद आपको नीचे स्क्रॉल करना है, वहां आपको ” Invitations ” का ऑप्शन मिलेगा, आपको ” see all ” पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपको बहुत सारे टेम्पलेट दिखाई देगा, आपको अपने हिसाब से कोई भी बर्थडे वाला टेम्पलेट सेलेक्ट कर लेना है, नही तो आप ऊपर सर्च टैब में ” birthday invitation card ” लिखकर भी सर्च कर सकते है। वहां आपको ढेरों टेम्पलेट मिल जायेंगे।
- इसके अलावा आप ” Create blank ” पर क्लिक करके आप अपने डिजाइन अनुसार इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं।

- उसके बाद आपको टेम्पलेट पर क्लिक करके उसे ओपन कर लें, उसके बाद उस टेम्पलेट को अपने जरूरत के हिसाब से कस्टमाइज करके ऊपर दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

- इस बर्थडे इनविटेशन कार्ड में आपको अपने अनुसार से डिजाइन करना है जैसे कि जिसका बर्थ डे है उसका नाम और वो कितने साल का हुआ है, बर्थडे कब और कहां है, बर्थडे में क्या क्या होने वाला है, आपने जिसको आमंत्रित करना है उसका नाम, कुछ पंक्तियां जन्मदिन पर कोई सुंदर सा कविता लिख दें और अपने अनुसार आप अपना पर्सनल डिटेल्स भी लिख सकते है जैसे कि मोबाइल नंबर और पता इत्यादि।
- ऐसा लिखने से आपका बर्थडे इनविटेशन कार्ड पढ़ने वाले को काफी अच्छा लगेगा और वो बर्थडे पार्टी में आने को उत्सुक होगा, इसके साथ ही इस तरह से इनविटेशन कार्ड बनाकर भेजना काफी यूनिक होगा।
तो दोस्तों, आज आपको इस पोस्ट में मैंने आपको birthday invitation card kaise banaye, इसके बारे में बताया है। इसमें मैं अपने तरफ से पूरी कोशिश की है आपको समझाने की, उम्मीद करता हूं ये जानकारी आपको अच्छी लगी होगी, यदि अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
FAQ
बर्थडे पर इनविटेशन कार्ड कैसे बनाएं?
दोस्तों, इसके लिए सबसे पहले आपको Canva एप्लीकेशन ओपन कर लेना है। उसके बाद आपको Invitations ऑप्शन पर क्लिक करके एक अच्छा सा बर्थडे कार्ड टेम्पलेट सेलेक्ट करना है।
फिर आप उसमें जरूरी डिटेल्स भरें जैसे : किसका बर्थडे है, कब और कहां है, बर्थडे में क्या क्या होने वाला है और अपना पता और अन्य जानकरियां लिखें और उसे डाउनलोड कर लें।
बर्थडे इनविटेशन कार्ड में क्या लिखना चाहिए?
बर्थडे इनविटेशन कार्ड में आपको सबसे पहले जिसका बर्थडे है उसका नाम, जिसका बर्थडे है वो कितने साल का हुआ है, बर्थडे कब और कहां है, बर्थडे में क्या क्या होने वाला है और अपना पता और अपने अनुसार अन्य जानकरियां लिखें।
अपने फोन पर जन्मदिन का निमंत्रण कैसे बनाएं?
आप अपने फ़ोन पर Canva एप्लीकेशन डाउनलोड करके बर्थडे इनविटेशन कार्ड बना सकते हैं इसके लिए आपको इस पोस्ट में बताए गए निर्देशों का पालन करना है।