दोस्तों, आज के इस पोस्ट में मैं आपको व्हाट्सएप में पोल कैसे बनायें (WhatsApp me poll kaise banaye), इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं तो आप इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।
व्हाट्सएप पूरे विश्व में सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला सोशल मीडिया ऐप है। आप भी व्हाट्सएप को यूज जरूर करते होंगे। व्हाट्सएप में कई सारे फीचर्स मौजूद हैं, उनमें से एक “Poll” नाम का फीचर काफी मजेदार है। इस फीचर में आप Poll (मतदान) बना सकते हैं, जिसमें आप अपने ग्रुप्स चैट या किसी व्यक्ति से पर्सनल चैट में कोई सवाल वोटिंग के तरीके से पूछ सकते हैं, जिसमें एक सवाल के कई सारे विकल्प होते हैं।
व्हाट्सएप में पोल बनाना काफी आसान है। इससे आप किसी भी ग्रुप्स चैट्स से किसी भी व्यक्ति के वास्तविक समय में प्रतिक्रिया जान सकते है। जो कि एक वोटिंग की तरह होता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि आप कैसे व्हाट्सएप में पोल बना सकते हैं?

व्हाट्सएप में पोल क्या है?
Poll व्हाट्सएप का एक फीचर है, जिसमें आप अपने ग्रुप के सदस्यों से कोई सवाल, किसी विषय या सर्वे को वोटिंग के तरीके से उनकी प्रतिक्रिया को जान सकते है। जिसमें एक सवाल के कई सारे विकल्प होते हैं और ग्रुप के सदस्य उनमें से किसी एक या अधिक विकल्प को चुन सकते है। इससे किसी भी विषय पर सामूहिक सहमति जानने में मदद मिलती है।
व्हाट्सएप के पोल में आपको एक सवाल के लिए उसमें अधिकतम 12 विकल्प मिलते हैं। इस फीचर को आप मतदान करने जैसा समझ सकते है, जहां एक क्लिक एक वोट के बराबर होता है। पोल को आप किसी भी ग्रुप्स या पर्सनल चैट में बना सकते है।
[ अन्य पोस्ट पढ़े : टेलीग्राम अकाउंट डिलीट कैसे करें? ]
व्हाट्सएप में पोल कैसे बनायें | WhatsApp me poll kaise banaye
- व्हाट्सएप में पोल बनाने के लिए आपको सबसे पहले WhatsApp ओपन कर लेना है।
- उसके बाद आपको जिस भी ग्रुप में या पर्सनल चैट में पोल बनाना है, उसको क्लिक करके ओपन कर लेना है।
- उसके बाद आपको नीचे मैसेज वाले बॉक्स में हूक जैसा दिखने वाले अटैचमेंट पर क्लिक करना है। वहां आपको कई सारे विकल्प दिखाई देंगे, आपको “Poll” वाले विकल्प पर क्लिक करना है।

- उसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, जिसमें आपको अपना कोई भी एक सवाल लिखना है और साथ ही उसके नीचे उस सवाल के जवाब के लिए विकल्प भी लिखने है। उसमें पहले आपको दो विकल्प लिखने के लिए मिलते है, जैसे ही आप दूसरा विकल्प में कुछ लिखते हैं वैसे ही तीसरा विकल्प खुलता है और यह ऐसे ही 12 विकल्पों तक बढ़ता जाता है।
- उसमें आपको “Allow multiple answers” का विकल्प भी मिलता है, जिसमें आप ये चुन सकते है कि ग्रुप के कोई भी सदस्य एक से ज्यादा बार जवाब(प्रतिक्रिया) दे सकते हैं या नहीं।
- उसके बाद आपको “Send” बटन पर क्लिक करना है, इससे आपका पोल ग्रुप या चैट में पोस्ट हो जाएगा और ग्रुप के सदस्य अपनी प्रतिक्रिया वोट के रूप में कर सकेंगे।
- इसके अलावा आपको यदि पोल में कोई भी सवाल का जवाब देना है तो उस ग्रुप के पोल में दिए गए जवाब के कोई भी विकल्प को चुन सकते हैं और यदि उस पोल में “Allow multiple answers” का विकल्प इनेबल है तो आप एक से अधिक विकल्प को चुन सकते हैं।
- उसमें से अगर आपको किसी विकल्प को बदलना है तो उस विकल्प को Un-tick कीजिए उसके बाद दूसरे विकल्प को चुन सकते हैं।
- इसके अलावा आप पोल के नीचे “View Votes” पर क्लिक करके देख सकते हैं कि ग्रुप्स के सदस्यों ने किस किस विकल्प को चुना है।
- इसके अलावा आपको यदि उस पोल को डिलीट करना है तो आपको उस पोल को सिलेक्ट करके डिलीट बटन पर क्लिक करके “Delete for Everyone” पर क्लिक करना है। उसके बाद पोल डिलीट हो जायेगा।
[ अन्य पोस्ट पढ़े : व्हाट्सएप चैनल कैसे बनाएं? ]
निष्कर्ष
दोस्तों, व्हाट्सएप में पोल काफी मजेदार फीचर है। इसको बनाना भी काफी आसान है। इस फीचर की मदद से किसी भी विषय या सवाल पर सामूहिक सहमति ली जा सकती है,जो वोटिंग की तरह काम करती है।
इस पोस्ट में मैं आपको व्हाट्सएप में पोल कैसे बनायें(WhatsApp me poll kaise banaye), इसके बारे में विस्तार से बताया हूं। उम्मीद करता हूं कि आप भी व्हाट्सएप में पोल बनाना सीख गए होंगे। यदि ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।
धन्यवाद।
FAQ (कुछ महत्वपूर्ण सवाल)
क्या मैं व्हाट्सएप में पोल बना सकता हूं?
हां, आप भी व्हाट्सएप ग्रुप या पर्सनल चैट में पोल को बना सकते है। उसके लिए आपको ऊपर बताए गए निर्देशो का पालन करना है।
क्या ग्रुप के पोल में गैर-सदस्य भी वोट कर सकते हैं?
नहीं, पोल में सिर्फ उस ग्रुप के सदस्य ही वोट कर सकते हैं।
क्या मैं व्हाट्सएप में पोल एडिट कर सकता हूं?
नहीं, एक बार पोल बना लेने के बाद आप उसमें कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं।
व्हाट्सएप में वोट कैसे करें?
आपको अपने ग्रुप में दिए गए पोल में सवाल के जवाब के रूप में कोई भी एक विकल्प को चुन सकते हैं।