IP Rating Meaning in Hindi : दोस्तों, आज इस पोस्ट में IP Rating क्या होता है, इसका क्या मतलब होता है और IP Rating को इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस में कैसे उपयोग किया जाता है। इसके बारे में बताने वाला हूं।
दोस्तों, आपने तो IP67, 68 Rating के बारे में तो सुना ही होगा। IP Rating ज्यादातर स्मार्ट इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस में दिया जाता हैं, चाहे वह स्मार्टफोन हो या स्मार्टवॉच। इन डिवाइसेस पर IP67, IP68 जैसे लेबल दिया रहता है। बहुत सारे लोगों को यह समझ में नहीं आता है कि आखिर इसका मतलब क्या है। दरअसल ये लेबल अथवा रेटिंग यह बताता है कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किस हद तक वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ है की नहीं।
IP रेटिंग में दो डिजिट के नंबर वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ के बारे में बताते हैं। हम इसके बारे में आगे विस्तार से जानेंगे।

IP Rating क्या होता है : IP Rating Meaning in Hindi
IP Rating का फुल फॉर्म Ingress Protection अथवा International Protection है। जो यह दर्शाता है कि कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसी ठोस (धूल, मिट्टी) और तरल पदार्थ (पानी, तेल, नमी) को अंदर जाने से रोकने में कितना सक्षम और सुरक्षित है।
IP रेटिंग में नंबर डिजिट का मतलब
अब तो आपको ingress protection meaning in hindi के बारे में पता चल गया, अब आपको IP Rating Table की मदद से समझाऊंगा की IP Rating में नंबर का क्या मतलब होता है।
दोस्तों, IP रेटिंग में दो नंबर डिजिट होते हैं। इनमें से पहला नंबर ठोस पदार्थ ( Solid Meterial ) को दर्शाता हैं, जैसे – धूल, मिट्टी और छोटे मोटे ठोस पदार्थ। इसको 1 से 6 अंको तक मापा जाता है। जबकि दूसरा नंबर तरल पदार्थ ( Liquid Meterial ) को दर्शाता हैं, जैसे – नमी, पानी और तेल। इसको 1 से 8 अंको तक मापा जाता है। चलिए इसके बारे में हम विस्तार से जानते हैं।
IP Rating Chart
| ठोस पदार्थ (Solid Meterial ) | तरल पदार्थ (Liquid Meterial ) |
|---|---|
| 1 : इसमें 50 mm तक के सभी ठोस पदार्थ से डिवाइस सुरक्षित रहता है। जैसे- हाथ की हथेली। | 1 : इसमें सीधे डिवाइस पर गिरने वाली पानी की बूंदों से डिवाइस की सामान्य सुरक्षा होता है। |
| 2 : इसमें 12.5 mm तक के सभी ठोस पदार्थ से डिवाइस सुरक्षित रहता है। जैसे- हाथ की उंगली। | 2 : इसमें डिवाइस के 50 डिग्री की स्थिति में होने पर गिरने वाली पानी की बूंदों से डिवाइस की पूरी तरह सुरक्षा होता है। |
| 3 : इसमें 2.5 mm तक के सभी ठोस पदार्थ से डिवाइस सुरक्षित रहता है। जैसे- इलेक्ट्रोनिक टूल्स और तार आदि। | 3 : इसमें सीधे डिवाइस पर 60 डिग्री से गिरने वाले पानी की बौछार से डिवाइस की पूरी तरह सुरक्षा होता है। |
| 4 : इसमें 1 mm तक के सभी ठोस पदार्थ से डिवाइस सुरक्षित रहता है। जैसे- बहुत पतले टूल्स, तार, कीलें और स्क्रू आदि। | 4 : इसमें किसी भी ओर (360°) से पानी की बौछार और पानी गिरने से डिवाइस 10 मिनट तक सुरक्षित रह सकता है। |
| 5 : इसमें धूल से सामान्य सुरक्षा होती है, पर पूरी तरह सुरक्षित नहीं होती है। इसको हम Dust Resistance बोल सकते हैं। | 5 : कम प्रेशर वाले पानी अथवा वाटर जेट (6.3 mm) द्वारा किसी भी तरफ से पानी गिरने से डिवाइस सुरक्षित रहता है। |
| 6 : इसमें धूल से पूरी तरह से सुरक्षा होती है। धूल कहीं से डिवाइस के अंदर नहीं जा सकती है। इसको हम Dust Proof बोल सकते हैं। | 6 : पावरफुल और ज्यादा प्रेशर वाले वाटर जेट (12.5mm) द्वारा किसी भी ओर से पानी गिरने से डिवाइस सुरक्षित रहता है। |
| 7 : 15 cm से 1 m की गहराई तक कम प्रेसर में डिवाइस के डूबने पर 30 मिनट तक डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहता है। | |
| 8 : 1.5 m और उस से ज्यादा की गहराई में और ज्यादा प्रेशर होने पर भी डिवाइस के डूबने पर डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहता है। | |
| 9K : इसमें पॉवरफुल हाई टेंप्रेचर वाटर जेट्स से सुरक्षित रहता है। ये मोबाइल के लिए नहीं है ये अन्य गैजेट्स के लिए है। |
Note: IP रेटिंग में X डिजिट भी लिखा रहता है। इसका मतलब 0 होता है यानि कि इनमें कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। जैसे की कोई डिवाइस में X5 का सर्टिफिकेशन है तो उसमें 0 लेवल की सॉलिड प्रोटेक्शन और 5 लेवल की लिक्विड प्रोटेक्शन है।
IP68 Waterproof Meaning in Hindi
दोस्तों, चलिए IP68 Meaning के बारे में जानते हैं। जैसा की हमने आपको पहले बताया कि IP Rating में दो नंबर होते हैं जिससे सॉलिड ऑब्जेक्ट और लिक्विड ऑब्जेक्ट को दर्शाया जाता है। IP68 में पहला नंबर 6 है यानि कि इसमें पूरी तरह से धूल और मिट्टी से सुरक्षा मिलेगी। दूसरा नंबर 8 है यानि कि इसमें पानी से पूरी तरह से सुरक्षा मिलेगी। इसका मतलब यह है कि कोई भी डिवाइस जो IP68 सर्टिफाइड है, वो पूरी तरह से Dust Proof और Water Proof है और 1.5 मीटर पानी में 30 मिनट्स तक रह सकता है।
इसका ये मतलब नहीं है कि कोई भी डिवाइस पानी या धूल में चला जाए, तो वह खराब नही होगा। कंपनी द्वारा कोई भी डिवाइस को सामान्य पानी और अनुकूल अवस्था में जांच किया जाता है। डिवाइस कितनी देर सुरक्षित रहेगा यह निर्माता द्वारा ही बताया जाएगा, जो टेंपरेचर में परिवर्तन, पानी के फ्लो और डिवाइस के टाइप पर निर्भर करता है।
दोस्तों, यदि कोई डिवाइस IP68 सर्टिफाइड है और वह पहली बार पानी में गिर गया है, तो हो सकता हैं की वह बच जाए। लेकिन वो जब जब पानी में गिरता रहेगा, वैसे वैसे उसकी पानी से बचने की संभावना कम होती जायेगी।
[ अन्य पोस्ट पढ़े : कैरियर एग्रीगेशन क्या है : Carrier Aggregation Meaning in Hindi ]
IP67 Waterproof Meaning in Hindi
IP67 में पहला नंबर 6 है यानि कि इसमें पूरी तरह से धूल और मिट्टी से सुरक्षा मिलेगी। दूसरा नंबर 7 है यानि कि इसमें पानी से सुरक्षा मिलेगी। इसका मतलब यह है कि कोई भी डिवाइस जो IP67 सर्टिफाइड है, वो कुछ हद तक Dust Proof और Water Proof है और यह 1 मीटर पानी में 30 मिनट्स तक रह सकता है।
Note: दोस्तों, IP Rating में 6K, 7K और 9K अक्षर को दर्शाया गया है। इसमें हाई टेंपरेचर, हाई प्रेशर जेट स्प्रे, और स्टीम क्लीनिंग में डिवाइस पूरी तरह सुरक्षित रहता है। यह सड़क वाहनों के लिए प्रयोग किया जाता है।
ATM Rating क्या होता है : ATM Rating Meaning in Hindi
दोस्तों, IP रेटिंग के तरह ही एक और रेटिंग होती है, जिसको हम ATM Rating कहते हैं। ATM का फुल फॉर्म Atmospheres है। यह रेटिंग वियरेबल डिवाइसेस जैसे – स्मार्टवॉच, स्मार्टबैंड के लिए उपयोग किया जाता है। यह रेटिंग IP रेटिंग से पुरानी टेक्नोलॉजी है, पर इसका उपयोग अभी भी किया जाता है।
| 1 ATM : इसमें पानी में 10m गहराई तक प्रोटेक्शन मिलता है और हल्की छीटों से सुरक्षा होता है। |
| 3 ATM : इसमें पानी में 30m गहराई तक प्रोटेक्शन मिलता है और हल्की छीटों से सुरक्षा होता है। |
| 5 ATM : इसमें पानी में 50m गहराई तक प्रोटेक्शन मिलता है और इसमें सामान्य पानी से सुरक्षा होता है। |
| 10 ATM : इसमें पानी में 100m गहराई तक प्रोटेक्शन मिलता है। इसमें आपको छींटे, बारिश या बर्फ, बौछार, तैरना, पानी में गोता लगाना से सुरक्षा मिलेगी। |
| 20 ATM : इसमें पानी में 200m गहराई तक प्रोटेक्शन मिलता है इसमें आपको स्कूबा डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और हाई-स्पीड वॉटर स्पोर्ट्स से सुरक्षा मिलेगी। |
निष्कर्ष : Conclusion
दोस्तों, इस पोस्ट के माध्यम से हमे ये सीखने को मिलता है कि IP Rating का ये मतलब नहीं है कि डिवाइस पूरी तरह से वॉटरप्रूफ या डस्टप्रूफ है। किसी भी डिवाइस की IP रेटिंग चेक करने के लिए प्रयोगशाला का इस्तेमाल किया जाता है, ना की वास्तविक स्थिति में। यदि आपका डिवाइस पानी में गिर गया है तो उसे निकालकर सूखने देना चाहिए। कोई भी डिवाइस में पानी अंदर तभी जाता है जब डिवाइस को सुरक्षा करने वाली रबर सील कमजोर हो जाती है।
दोस्तों, ये जानकारी आपको कैसी लगी, हमें कमेंट में जरूर बताएं और अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।
धन्यवाद।
FAQs
IP Rating का full form क्या है?
Ingress Protection
IP68 का क्या मतलब है?
IP Rating में दो नंबर होते हैं जिससे सॉलिड ऑब्जेक्ट और लिक्विड ऑब्जेक्ट को दर्शाया जाता है। IP68 में पहला नंबर 6 है यानि कि इसमें पूरी तरह से धूल और मिट्टी से सुरक्षा मिलेगी। दूसरा नंबर 8 है यानि कि इसमें पानी से पूरी तरह से सुरक्षा मिलेगी। इसका मतलब यह है कि कोई भी डिवाइस जो IP68 सर्टिफाइड है, वो पूरी तरह से Dust Proof और Water Proof है।
मोबाइल की IP Rating कैसे चेक करें?
दोस्तों, जब भी आप IP Rating वाला स्मार्टफोन खरीदते हैं तो उस स्मार्टफोन के बॉक्स में लिखा हुआ होता है की यह स्मार्टफोन IP Rating सर्टिफाइड है। इसके अलावा आप स्मार्टफोन कंपनी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
IP67 और IP68 में क्या अंतर है?
IP67 यह दर्शाता है कि यह डिवाइस पूरी तरह से वाटर प्रूफ है। इसका मतलब यह है कि डिवाइस के अंदर धूल नहीं जाएगा और 1 मीटर साफ पानी के अंदर आधे घंटे के लिए लिए डिवाइस को कोई नुकसान नहीं होगा। वहीं IP68 Rating वाले डिवाइस को 1.5 मीटर पानी के अंदर आधे घंटे के लिए रखा जा सकता है।